राज कुमार गोयल ने ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ

राज कुमार गोयल ने ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ

नयी दिल्लीः- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने गोयल के नाम की सिफारिश की थी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे।

गोयल 1990 बैच के एजीएमयूटी कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जो 31 अगस्त को विधि एवं न्याय मंत्रालय के सचिव के पद से रिटायर हुए। उन्होंने गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन सचिव सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

मुख्य सूचना आयुक्त का पद 13 सितंबर को हीरालाल सामरिया के कार्यकाल समाप्ति पर रिक्त हुआ था। इन नई नियुक्तियों से केंद्रीय सूचना आयोग नौ वर्ष बाद पूर्ण क्षमता (अधिकतम 10 आयुक्त) से कार्य करेगा। वर्तमान आयुक्त आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी हैं।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने गोयल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अन्य नियुक्तियाः-

समिति ने आठ नए सूचना आयुक्तों के नाम भी सिफारिश किए, जिनमें ने रेलवे बोर्ड की पूर्व प्रमुख जया वर्मा सिन्हा, आईपीएस अधिकारी स्वागत दास दास (खुफिया ब्यूरो, गृह मंत्रालय), सीएसएस अधिकारी संजीव कुमार जिंदल, पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह मीणा, भारतीय वन सेवा के खुशवंत सिंह सेठी, वरिष्ठ पत्रकार पी आर रमेश, आशुतोष चतुर्वेदी तथा पीएनजीआरबी की सुधा रानी रेलंगी को सूचना आयुक्त चुना।

इनके कार्यभार संभालने से केंद्रीय सूचना आयोग नौ वर्ष बाद पूर्ण क्षमता से चलेगा, जहां अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…