विंटर सेशन में SIR और वंदे मातरम् बने राजनीतिक टकराव के केंद्र

विंटर सेशन में SIR और वंदे मातरम् बने राजनीतिक टकराव के केंद्र

चुनाव सुधार यानी SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा होगी। संसद में दो दिन से फौरन चर्चा पर अड़ा विपक्ष बहस के लिए मान गया है। मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया, ‘9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी।’

संसद में चुनाव सुधार और एसआईआर के साथ ही वंदेमातरम् पर भी चर्चा होगी। दोनों चर्चाओं के लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। वंदेमातरम पर 8 दिसंबर को चर्चा होगी जबकि चुनाव सुधारों पर 9 दिसंबर को चर्चा होगी।आज विंटर सेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सदन में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. चर्चा शांतिपूर्ण और अनुशासनात्मक तरीके से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दूसरे मुद्दे भी हैं जिन पर ध्यान देने की ज़रूरत है. वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी अपील है कि SIR पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए।  ये दोनों विषय ऐसे हैं जिस पर होनेवाली बहस राजनीतिक तापमान को बढ़ा सकते हैं।

सदन में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-विचार को मजबूती से रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस की शुरुआत करेंगे। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में इस पर चर्चा करा रही है।सोमवार (8 दिसंबर) सुबह 11 बजे से वंदे मातरम् पर चर्चा होगी जबकि मंगलवार (9 दिसंबर) और बुधवार (10 दिसंबर) को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। दोनों चर्चा के लिए 10-10 घंटे का वक्त तय किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार, 10 दिसंबर को इसका जवाब देंगे।  शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हुआ। विपक्ष SIR और वोट चोरी के आरोप पर फौरन चर्चा की मांग पर अड़ा था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सभा में कहा ‘ SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है। ये अर्जेंट मैटर है। फौरन चर्चा होनी चाहिए।

विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने नहीं दी।’वोट चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया था। यहां सहमति बनी कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…