राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल जेट में उड़ान भरकर रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल जेट में उड़ान भरकर रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह उड़ान ना केवल उनकी साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित करती है।

तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबासा पहुंची और उन्होंने भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इतिहास रचा…क्योंकि, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी है…। अंबाला एयबेस से उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति ने करीब 30 मिनट तक आसमान में समय बिताया और करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की…विजिटर बुक में लिखे अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल विमान में उड़ान के अनुभव को अविस्मरणीय बताया…।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस राफेल में सवार थीं, उसे ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ा रहे थे…इस दौरान राष्ट्रपति के विमान के पीछे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने दूसरे एयरक्राफ्ट के जरिए उन्हें एस्कॉर्ट किया…।ये पहला मौका नहीं है…जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायु सेना के किसी फाइटर प्लेन में उड़ान भरी हो…इससे पहले अप्रैल 2023 में उन्होंने असम के तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन से सुखोई फाइटर जेट के जरिए उड़ान भरी थी…जिसके चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के दो अहम लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं…

इस कीर्तिमान को रचने के बाद उन्होंने विज़िटर बुक में, एक नोट लिखा…जिसमें राष्ट्रपति ने लिखा कि मैं भारतीय वायु सेना के राफेल एयरक्राफ्ट में अपनी पहली उड़ान के लिए एयर फ़ोर्स स्टेशन अंबाला आकर बहुत खुश हूं…राफेल में उड़ान भरना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। इस शक्तिशाली राफेल एयरक्राफ्ट में पहली उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति नए सिरे से गर्व की भावना जगाई है….

मैं इस उड़ान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए भारतीय वायु सेना और एयर फ़ोर्स स्टेशन, अंबाला की पूरी टीम को बधाई देती हूं…। राफेल विमान में उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति ने फोटों खिंचवाई…जिनमें एक तस्वीर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है…वो है स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ उनकी फोटो…। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के लड़ाकू विमान को गिराकर उन्हें पकड़ने का झूठा दावा किया था…यहां तक कि शिवांगी सिंह को युद्धबंदी तक बता दिया गया था…लेकिन, भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था…और अब एक बार फिर से राष्ट्रपति ने शिवांगी सिंह के साथ तस्वीर खिंचवाकर पाकिस्तान के झूठ की कलई दुनिया के सामने खोल दी है….।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…