फंडिंग पर फंसी ट्रंप सरकार: 6 साल में पहली बार अमेरिका में फेडरल शटडाउन

फंडिंग पर फंसी ट्रंप सरकार: 6 साल में पहली बार अमेरिका में फेडरल शटडाउन

अमेरिका में 6 सालों में पहली बार फेडरल (केंद्रीय) सरकार का शटडाउन हो गया है, ट्रंप सरकार के फंड पर ही ताला लग गया है क्योंकि संसद से उसे जरूरी मंजूरी नहीं मिल पाई है. स्पेडिंग बिल पास कराने में विफल होने के बाद ट्रंप सरकार को 7 हफ्तों की मोहलत देने के लिए एक फंडिंग बिल लाया गया था. लेकिन ट्रंप सरकार उसे भी सीनेट में पास नहीं करा पाई. इसके बाद जैसे ही अमेरिका में आधी रात हुई, सरकार शटडाउन हो गई. उसके पास अब खर्च करने को फंड नहीं है.।

अमेरिका में 6 सालों में पहली बार और 1981 के बाद 15वीं बार शटडाउन की ओर बढ़ रहा है. अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सदस्यों के बीच गतिरोध पर आम सहमति नहीं बन पा रही है. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पेश किए गए एक अल्पकालिक विधेयक को पारित करने के अंतिम प्रयास विफल हो गए हैं. यह विधेयक 21 नवंबर तक सरकार के खर्च को जारी रखने के लिए लाया गया था.। यहां आपको बताएंगे कि शटडाउन होने का मतलब क्या होता है, ट्रंप सरकार शटडाउन के बहाने कैसे लोगों को सरकारी नौकरियों से निकालने जा रही है. उससे पहले आप जानिए कि ट्रंप सरकार की आखिरी कोशिश को भी कैसे झटका लगा है.।

फेडरल सरकार यानी ट्रंप सरकार की फंडिंग को सात सप्ताह बढ़ाने के सीनेट में मंगलवार को एक बिल लाया गया. इसके पक्ष में 55 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 45 वोट पड़े. इस बिल को पास कराने के लिए कम से कम 60 वोट चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसा तब हो रहा है जब विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है और ऐसे में वो स्पेंडिंग बिल को मंजूरी न देकर सरकार के फंड पर ही ताला लगा रही है.

सीनेट ने सरकारी फंडिंग बढ़ाए बिना दिन भर के लिए स्थगित सदन कर दिया, जिसका मतलब है कि बुधवार को रात के 12:01 बजे (स्थानीय समयानुसार) शटडाउन हो गया|

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…