“EPFO 3.0: दिवाली से पहले PF निकालना होगा आसान, मिलेगी ATM और UPI से निकासी की सुविधा”

"EPFO 3.0: दिवाली से पहले PF निकालना होगा आसान, मिलेगी ATM और UPI से निकासी की सुविधा"

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार जल्द ही दिवाली से पहले ATM से PF का पैसा निकालने की सुविधा दे सकती है, जिसकी काफी लंबे समय से बात हो रही थी.। EPFO 3.0 को तहत यूजर्स को नए फीचर्स दीवाली से मिल जाएंगे, यानी कि प्रोविडेंट फंड के पैसों तक आपकी पहुंच पहले की तुलना में बहुत आसान हो जाएगी। पीएफ के पैसा आप यूपीआई और एटीएम के जरिए भी निकाल सकेंगे। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

सरकार का मकसद दिवाली से पहले 8 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स को खर्च करने के लिए अधिक सुविधाएं देना है। इस बैठक में EPFO का बोर्ड न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपए मासिक से बढ़ाकर 1,500-2,500 रुपए तक करने के प्रस्ताव पर भी विचार कर सकता है, जो कि लंबे समय से ट्रेड यूनियनों की मांग रही है। सरकार दिवाली से पहले लगभग 8 करोड़ ईपीएफओ सब्सक्राइबरों के लिए खर्च करने के तरीके को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास सुविधाएं शुरू करने का प्लान बना रही है।

ईपीएफओ अपनी बैठक में ईपीएफओ 3.0 पहल पर विचार कर सकता है। EPFO 3.0 के एक नहीं, कई सारे फायदे हैं. इसे लॉन्च करने का मकसद पीएफ सर्विस को पूरी तरह से डिजिटल बनाना है ताकि सब्सक्राइबर्स के लिए पैसे निकालना या क्लेम करने जैसी चीजें आसान हो जाए. इसे पहले इस साल जून में लॉन्च होना था, लेकिन टेक्नीकल टेस्टिंग की वजह से इसमें देरी हुई.। इस नई प्रोसेस में EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को एक विशेष ATM कार्ड जारी करेगा, जो उनके PF अकाउंट से लिंक होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल करके सब्सक्राइबर्स ATM मशीनों से सीधे अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे। वहीं UPI से पैसा निकालने के लिए आपको अपने PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा। इसके बाद सब्सक्राइबर्स PF का पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…