जीएसटी कटौती का तोहफ़ा: इस त्योहारी सीज़न में खरीदारों की होगी चांदी!

जीएसटी कटौती का तोहफ़ा: इस त्योहारी सीज़न में खरीदारों की होगी चांदी!

सरकार के जीएसटी सुधारों के बाद त्योहारों का मौसम….खरीदारी के मौसम में तब्दील होने जा रहा है…जीएसटी कटौती के बाद आम लोगों के इस्तेमाल में आने वाली रोजमर्रा की चीजों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान और कारों के कीमतों में भी लोगों को बड़ी राहत मिलने का अनुमान है…लिहाजा माना जा रहा है कि इस नवरात्र में बाजार में पैसों की बारिश हो सकती है ।

टैक्स कटौती के बाद सामान की कीमतों में कमी को लेकर ई कॉमर्स कंपनियां बेहद उत्साहित हैं….अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई कामर्स कंपनियां बंपर सेल का ऐलान कर चुकी हैं…अमेजन इंडिया 23 सितंबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लेकर आ रही है…जिसमें कस्टमर्स को इलेक्ट्रानिक और घरेलू सामानों पर बंपर डिस्काउंट देने का वायदा किया जा रहा है …अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज लेकर आ रही रही है…इस दौरान ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ग्रॉसरी और होम अप्लायंसेज़ जैसी कैटेगिरीज़ पर खास डील्स और बेनिफिट्स तैयार किए गए है | इस साल त्योहारी सीजन में 2 लाख करोड़ से ज्यादा का व्यापार होगा…माना जा रहा
खरीदारी के लिए 28% लोग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे। ये ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या में 115% से ज्यादा की बढ़त है।

इसकी मुख्य वजहें सुविधा, ढेर सारे ऑप्शन, पैसे की बचत और आसान रिटर्न रिफंड पॉलिसी है.

इस बार टीवी, फ्रिज वाशिंग मशीन और AC जैसे इलेक्ट्रानिक सामानों पर जीएसटी कम होने से इन सामानों की बिक्री ज्यादा हो सकती है….इसके अलावा होम रेनोवेशन और डेकोरेशन प्रोडक्ट्स के साथ फैशन और ब्यूटी प्रोडक्टस की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी का अनुमान है। टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों पर 65 हजार से 1.45 लाख तक की कटौती की है |

महिंद्रा एंड महिद्रा ने अपनी SUV की कीमतों में 1.43 लाख से 1.56 लाख की कमी की घोषणा कर दी है…उसी तरह से हुंडई ने अपनी कारों पर 75 हजार से 2.40 लाख तक की कटौती का ऐलान किया है |

किया की कारें भी 75 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं | 

– एक आंकलन के मुताबिक़ इस साल त्योहारी सीज़न में 2 लाख करोड़ से ज़्यादा का व्यापार होगा…
– माना जा रहा खरीदारी के लिए 28% लोग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे…
– ये ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या में 115% से ज़्यादा की बढ़त है…
– वहीं इस बार जीएसटी दरों में कटौती से भी ख़रीदारी का आंकड़ा बढ़ सकता है…आम तौर पर त्योहारी खरीदारी में लोग स्मार्टफ़ोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ख़र्च करते हैं…और इस बार टीवी, फ्रिज वॉशिंग मशीन और AC जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर जीएसटी कम होने से इन सामान की बिक्री ज़्यादा हो सकती है…

इसके अलावा होम रेनोवेशन और डेकोरेशन प्रोडक्ट्स के साथ फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्टस की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी का अनुमान है…

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…