हिमाचल और पंजाब में बाढ़ से तबाही: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा

हिमाचल और पंजाब में बाढ़ से तबाही: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने मंगलवार को आ रहे हैं। इससे पहले पंजाब सरकार ने केंद्र से 60000 करोड़ रुपये के बकाया और 20000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की है।

मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए केंद्र के समक्ष अपनी मांगें रखीं। पीएम मोदी धर्मशाला में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों से भी बातचीत करेंगे. हिमाचल के बाद प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. लगभग 4 बजे पीएम मोदी गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचेंगे।

वे दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम शाम लगभग सवार चार बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पीएम के इस दौरे का मकसद इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कम से कम 25,000 करोड़ रुपये के मुआवजे की तत्काल घोषणा करेंगे, इसके अलावा 60,000 करोड़ रुपये के लंबित बकाया को बिना देरी के मंजूरी देंगे. इसी बीच पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को राज्य में बाढ़ से फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवजा देने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

‘आप’ पर भड़के राघव चड्ढा, बोले—पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को बनाया जा रहा निशाना

नई दिल्ली, May 5, (Political Insight): राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसे एक ‘जुनूनी और ठुकराए हुए प्रेमी’ की तरह व्यवहार करने…

2500 की नौकरी से विधायक तक का सफर: कलिता माझी ने औसग्राम में रचा इतिहास, दिग्गजों को दी मात

पश्चिम बंगाल, May 5, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की आंधी ने 15 साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बाहर…