नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का उग्र विरोध: अब तक 19 की मौत, सरकार में इस्तीफों की झड़ी

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का उग्र विरोध: अब तक 19 की मौत, सरकार में इस्तीफों की झड़ी

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाने को लेकर सोमवार से युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक इसमें 19 लोगों की मौत हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और शेर बहादुर देउबा, कल गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर तोड़-फोड़ और आगजनी की है।

हिंसक प्रदर्शन में कई छात्र घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये प्रदर्शन सिर्फ सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यापक भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ है. सरकार ने देर रात ये फैसला वापस ले लिया. इसके बाद भी प्रदर्शन जारी हैं. कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया था. युवाओ के तरफ से नए सरकार की मांग की जा रही है.। इस बीच सरकार में इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। गृह मंत्री रमेश लेखक के बाद मंगलवार को कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि सवाल पूछने वालों का दमन करना गलत है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। भारत और नेपाल के 1751 किमी लंबे खुले बॉर्डर की हिफाजत कर रहा केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सशस्त्र सीमा बल‘ (एसएसबी) अलर्ट पर है। हालांकि नेपाल में हो रही हिंसा के मद्देनजर, बॉर्डर पर अतिरिक्त फोर्स नहीं लगाई जा रही है।

सीमा पर जितने भी संवेदनशील प्वाइंट हैं, उन पर पैनी नजर रखी जा रही है।असल में नेपाल सरकार ने कुछ दिन पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्‍हाट्सएप समेत कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने की घोषणा की. नेपाल की सरकार का कहना है कि इन सभी 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार इनको बैन नहीं बल्कि रेगुलेट करने का अधिकार चाहती थी लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद इन प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों ने सरकार से संपर्क नहीं किया. इस वजह से सरकार को इन प्लेटफॉर्म्स को बैन करना पड़ा.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…

20 साल CM, फिर भी सादगी कायम: नीतीश कुमार के नाम दिल्ली में सिर्फ 2 कमरे का घर

पटना, बिहार, 12 Apr, (Political Insight): जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सादगी आज…