दिल्ली-NCR में पुराने वाहनों को मिली राहत, अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद

दिल्ली-NCR में पुराने वाहनों को मिली राहत, अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद

SC ने दिल्ली-NCR में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ फिलहाल कोई कड़ा कदम न उठाने का आदेश दिया है. अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी । सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों को राहत दी है। चीफ जस्टिस की पीठ ने दंडात्मक कार्रवाई से राहत दिया है। दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने वाहन मालिकों के खिलाफ कोई कठोर कदम न उठाने का निर्देश दिया है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि ऐसे वाहनों के मालिकों पर फिलहाल कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पीठ ने अपने फैसले में कहा, “नोटिस जारी करें, जिसका चार सप्ताह में जवाब दिया जाए। इस बीच, हम निर्देश देते हैं कि इस आधार पर वाहन मालिकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम न उठाया जाए।”

कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी

दिल्ली सरकार ने 2018 में अपने उस आदेश की समीक्षा की मांग की है, जिसमें 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर पाबंदी लगाई गई थी. सरकार का तर्क है कि वाहन तकनीक में सुधार हुआ है, खासकर BS VI मानकों के लागू होने के बाद से, जिससे ये वाहन कम प्रदूषण फैलाते हैं. इसलिए अब उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी “वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सही नहीं” है.

पर्यावरण मंत्री मजींदर सिंह सिरसा ने कहा, “हमें डेटा-आधारित नीति की जरूरत है, न कि पूरी तरह पाबंदी. प्रदूषण से लड़ना जरूरी है, लेकिन वह भी सही और वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए.”

ये भी पढ़ें-

 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…