दिल्ली चुनावों के बीच INDIA गठबंधन को लेकर भी चर्चा

दिल्ली चुनावों के बीच INDIA गठबंधन को लेकर भी चर्चा

दिल्ली चुनावों के बीच INDIA गठबंधन को लेकर भी चर्चा हो रही है. एक तरफ जहां गठबंधन के नेता दिल्ली चुनावों में केजरीवाल के खेमे में नज़र आ रहे हैं औऱ कॉग्रेस अलग थलग पड़ रही है। वहीं अब इसे खत्म करने की बाते लगातार हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए।

इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।’ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बाद अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व को लेकर सवाल उठाया है. इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के लिए था. इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और राष्ट्रीय स्तर पर था.

अलग-अलग राज्यों की परिस्थिति के हिसाब से जो दल हैं, कांग्रेस हो या क्षेत्रीय दल हों वो निर्णय लेते हैं कि हमें इकट्ठे लड़ना है या अलग-अलग होकर लड़ना है. I.N.D.I.A . की आखिरी बैठक 1 जून 2024 को हुई थी। उसके बाद हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक में दरार खुलकर सामने आ गयी है. समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी सहित कई पार्टियों ने कांग्रेस को दरकिनार करते हुए आप को समर्थन देने का ऐलान किया है. ऐसे में इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं.

Also Read –

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…