चीन के एचएमपीवी वायरस ने भारत में दस्तक दी

चीन के एचएमपीवी वायरस ने भारत में दस्तक दी

चीन के एचएमपीवी वायरस ने भारत में दस्तक दी है। सात मामले मिले हैं। बेंगलुरु, नागपुर और तमिलनाडु में दो-दो और अहमदाबाद में एक। भारत में एचएमपीवी वायरस के ये शुरुआती मामले हैं. 3 महीने की बच्ची बेंगलुरु के बैप्टिस्ट अस्पताल में भर्ती है, उसे इसे ब्रोंकोप्न्यूमोनिया की वजह एडमिट कराया गया.

केंद्र सरकार ने बड़े खतरे से इनकार किया है। यह वायरस कमजोर इम्युनिटी और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। सावधानी और सुरक्षित व्यवहार का पालन करें। एचएमपीवी ( HMPV) एक ऐसा वायरस है, जो सांस संबंधी बीमारियों का कारण बनता है. एचएमपीवी के शुरुआती लक्षणों में खांसी- जुकाम बुखार और गंभीर मामलों में सांस लेने में परेशानी शामिल हो सकते हैं. इस वायरस के अधिकतर मामले बच्चों में ही आते हैं और वह भी 5 साल से छोटे बच्चों में ज्यादा देखे जाते हैं.

क्योंकि यह एक इंफ्लूएंजा वायरस है, तो एचएमपीवी एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. यह सीधे तौर पर संपर्क में आने से या संक्रमित चीजों को छूने से फैल सकता है. आसान भाषा में किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से यह दूसरे लोगों में फैल सकता है. इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले मिलने से भी यह फैल सकता है. एचएमपीवी का परीक्षण आमतौर पर मरीज के लक्षणों और मेडिकल इतिहास के आधार पर किया जाता है. इसमें एक स्वैब का इस्तेमाल कर नाक या गले से सैंपल लिया जाता है. यह ठीक वैसा ही है जैसा कि कोरोना टेस्ट के दौरान किया जाता था. सैंपल एकत्र करने के बाद, उसे परीक्षण के लिए लैब भेज दिया जाता है.

Also Read –

Related Posts

असम में आज कैबिनेट विस्तार, हिमंत सरकार में शामिल होंगे 12 नए मंत्री

असम, June 5, (Political Insight) : असम की राजनीति में आज बड़ा दिन है। CM हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा गुरुवार देर शाम की गई घोषणा के अनुसार, शुक्रवार को राज्य…

अन्नामलाई का BJP से इस्तीफा मंजूर, अब क्या होगा अगला राजनीतिक कदम?

नई दिल्ली, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां…