जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। अंतिम समय में उनकी पूरी टीम उनके साथ मौजूद रही।

सत्यपाल मलिक को मई 2025 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डायलिसिस पर रखे गए मलिक को पिछले कुछ दिनों से ICU में शिफ्ट किया गया था। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। बीमारी के दौरान भी उन्होंने देशवासियों से संपर्क बनाए रखा और अस्पताल से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा करते रहे।

राजनीतिक जीवन पर एक नज़र:
  • बिहार के राज्यपाल (2017-2018)
  • जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल (2018-2019)
  • गोवा के राज्यपाल (2019-2020)
  • मेघालय के राज्यपाल (2020-2022)

सत्यपाल मलिक के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…