संसद का मानसून सत्र 2025 – हंगामा, टकराव और स्थगन

संसद का मानसून सत्र 2025 – हंगामा, टकराव और स्थगन

संसद मानसून सत्र के 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा 3-3 बार स्थगित हुईं। मानसून सत्र का दिन काफी हंगामेदार रहा. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों को शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है। इसके पहले प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर बिहार मतदाताओं से जुड़े स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर विरोध प्रदर्शन किया।

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ऑफिस में बैठक की। आगे की रणनीति पर चर्चा की। इसके अलावा, मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों के बरी होने पर भी राजनीतिक बहस छिड़ी. पीयूष गोयल का बयान (अमेरिकी टैरिफ और मालेगांव मामले पर)केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के मुद्दे पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस फैसले के प्रभावों का गहन अध्ययन कर रही है और भारतीय किसानों, MSMEs, और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी. लोकसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कई अहम बैठकें हुई है।

आयात पर 10 से 15 फीसदी टैरिफ की बात थी। उन्होंने आगे कहा कि भारत का विश्व के विकास में 16 फीसदी योगदान है और हम दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी सदन को संबोधि किया, इसी के साथ शाम में गृह मंत्री अमित साह ने राज्यसभा में अपना पक्ष रखा। इसी के साथ कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम ने मणिपुर के मुद्दे को लेकर भी चर्चा की बात की , कह कि मणिपुर मुद्दे को लेकर भी उसी तरह से चर्चा होनी चाहिए जैसे ऑप्रेशन सिंदूर पर हो रही है।

Also Read – 

Related Posts

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…

अलविदा आशा ताई: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन

मुंबई, 12 Apr, (Political Insight): भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में…