तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट खरीदने के दौरान भगदड़

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट खरीदने के दौरान भगदड़

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट खरीदने के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने खौफनाक मंजर बयां किया है। एक महिला ने बताया कि उसके परिवार के 6 लोग घायल हो गए हैं। उसने कहा कि काउंटर खुलते ही टिकट के लिए पुरुष श्रद्धालु दौड़ पड़े जिसके कारण कई महिलाएं जख्मी हो गईं। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं।

इससे पहले, पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी। तिरुपति वैकुंठ द्वार से दर्शन टोकन जारी करने में एक त्रासदी हुई। वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। गुरुवार की सुबह पांच बजे से एसएसडी टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। लेकिन भक्त इस वैकुंठ द्वार के दर्शन टोकन के लिए बुधवार शाम से ही काउंटरों पर पहुंच गए। एसएसडी टोकन जारी करने के लिए तिरुपति में 8 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

आठ केंद्रों पर 90 काउंटर बनाये गये हैं। लेकिन इन काउंटरों पर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा, “आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”

Also Read –

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…