किसानों ने दिल्ली मार्च फिल्हाल टाल दिया

किसानों ने दिल्ली मार्च फिल्हाल टाल दिया

किसानों ने दिल्ली मार्च फिल्हाल टाल दिया है।शंभू बॉर्डर पर पुलिस के साथ झड़प के बाद किसानों ने आज का अपना प्रदर्शन स्‍थगित कर दिया है. दिल्‍ली की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस ने आज आंसू गैस के गोले दागे हैं, जिनमें कुछ किसान घायल हो गए। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि एक किसान घायल हो गया है और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है. आज मौसम भी किसानों के अनुकूल नहीं है, 8-9 किसान भी घायला हैं. सरवन सिंह ने बताया कि आज मार्च को रद्द किया जाता है, आगे के आंदोन के बारे में तारीख तय करके जानकारी दी जाएगी. रविवार को किसानों ने दिल्ली चलो अभियान की जानकारी दी थी.

ये है किसानों की मांग
  • एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग
  • स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मिले कीमत
  • किसानों को कर्ज माफी मिले
  • आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए

इस बीच शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर शंभू बॉर्डर सहित हाईवे को खोलने के निर्देश देने की मांग की गई है. इसके लिए केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार को निर्देश देने की मांग है.

Also Read –

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…