देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

महाराष्ट्र के CM को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है. देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी की विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, NCP प्रमुख अजित पवार ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है.। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमारी सरकार, महायुति सरकार, हमारी टीम ने ढाई साल में जो काम किया है वह उल्लेखनीय है और इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.

एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज हमने राजपाल को अपना समर्थन पत्र दे दिया है. गुरुवार को फडणवीस CM पद की शपथ लेंगे. हमने पत्र में इसका समर्थन किया है. इसी तरह ढाई साल पहले फडणवीस ने CM के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया था. हम 5 साल पूरी ताकत के साथ खड़े रहेंगे. महायुति सरकार जनता के लिए काम करेगी.” भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को रखा गया है. मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर की शाम 5 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है.

शपथग्रहण समारोह में PM मोदी भी शामिल होंगे। इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले हैं. राजधानी पटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे.। शपथग्रहण समारोह में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 3,500 से अधिक पुलिसकर्मी, 520 अधिकारी, राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF), त्वरित कार्रवाई दल (QRT) और बम निरोधक दस्ते की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा की निगरानी करेंगे. इसके साथ ही मुंबई के यातायात प्रबंधन के लिए 280 से अधिक कर्मी तैनात किए गए हैं.

Also Read –

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…