दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी क्या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करेगी? ऐसा माना जा रहा था कि AAP और कांग्रेस का गठबंधन एक बार फिर देखने को मिल सकता है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ेगी और सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें, इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी क्लियर किया था कि वह आप से गठबंधन नहीं करेंगे। बता दें दें, आप और कांग्रेस विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं और इस साल की शुरुआत में दिल्ली में लोकसभा चुनाव में दोनों एक साथ लड़े थे।
हालांकि इसमें दोनों पार्टियों को कोई भी सीट नहीं मिली और बीजेपी ने सभी सीटें जीत लीं। वहीं, कई दौर की बातचीत के बावजूद अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंचने में विफल रहे थे और दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था।