इजरायली सेना ने ईरान पर किया सटीक हमला

इजरायली सेना ने ईरान पर किया सटीक हमला

करीब 26 दिनों से जो आशंका बनी हुई थी वो आखिर सच हुई.. 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर हमला किया था, जिसके जवाब में इजरायली सेना ने अटैक किया है। इजरायली सेना ने कहा कि सटीक हमलों के जरिए ईरान की मिलिट्री फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। पीएम नेतन्याहू अपने अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इस बार इजरायल ने सिर्फ ईरान को निशाना बनाने की जगह ईराक और सीरिया पर भी बम बरसाए हैं ईराक और ईरान के साथ-साथ इजरायल ने भी फिलहाल अपना एयर स्पेस यात्री फ्लाइट्स के लिए बंद कर कर दिया है. ईरान पर इजरायल के जवाबी हमले से पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया है।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने इजरायल के हर हमले का हिसाब चुकता करने की धमकी दी है। वहीं इजरायल का हमला अभी भी जारी है। इस बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका ने कहा है कि इजरायल-ईरान का हिसाब अब बराबर हो गया है।

इजरायल के हमले को लेकर ईरान की ओर से पहला आधिकारिक बयान आया है। ईरान एयर डिफेंस ने माना है कि इजरायल ने तेहरान, कुजेस्तान और इलम प्रांत में कुछ मिलिट्री ठिकानों के हिस्से को टारगेट किया है एक बयान में आईडीएफ ने कहा कि वह ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला कर रहा है। इजरायल ने कहा कि यह महीनों से ईरान की ओर से लगातार हो रहे हमलों का जवाब है। इजराइल ने कहा है कि दुनिया के दूसरे संप्रभु देश की तरह इजरायल के पास भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार है। यह इजरायल का कर्तव्य है।’ इजरायली सेना ने आगे कहा कि सुरक्षा के लिए जो कुछ करना पड़ेगा करेंगे।

Also Read –

Related Posts

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…

US Iran ceasefire पर अमेरिका में सियासी मतभेद, ट्रंप के फैसले पर बंटी राय

नई दिल्ली,8 अप्रैल, (Political Insight)- अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के प्रस्तावित युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…