विमानों में बम की अफवाहों को लेकर सरकार सख्त

विमानों में बम की अफवाहों को लेकर सरकार सख्त

लगातार विमानों को लेकर आ रही गलत कॉल्स को लेकर सरकार सख्ती के मूड में है। ऐसी किसी भी कॉल को अपराध की नज़र से देखा जाएगा। सोशल मीडिया पर प्लेन में बम जैसी अफवाह फैलाना गैरकानूनी है. अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

कई बार लोग अनजाने में सोशल मीडिया पर अफवाह और फेक मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं. ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है. आईटी मंत्रालय ने कहा है कि, सोशल मीडिया मध्यस्थों सहित संबंधित मध्यस्थों की यह जिम्मेदारी है कि वे किसी भी उपयोगकर्ता को किसी भी गैरकानूनी या गलत जानकारी को होस्ट, प्रदर्शित, अपलोड, संशोधित, प्रकाशित, प्रसारित, संग्रहीत, अपडेट या साझा करने की अनुमति न दें और आईटी नियम, 2021 के तहत तुरंत कार्रवाई करें. मंत्रालय ने कहा है कि, एयरलाइनों को फर्जी बम धमकियों के रूप में दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के उदाहरण सार्वजनिक व्यवस्था और राज्य की सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करते हैं. इस तरह की फर्जी बम धमकियां बड़ी संख्या में नागरिकों को प्रभावित करने के साथ-साथ देश की आर्थिक सुरक्षा को भी अस्थिर करती हैं. बता दें कि इस तरह की फर्जी धमकियों की बाढ़ आ गई है। 19 अक्टूबर को तो 24 घंटे के भीतर 11 विमानों में बम होने की धमकी मिली थी।

Also Read –

Related Posts

अलविदा आशा ताई: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन

मुंबई, 12 Apr, (Political Insight): भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…