PoK में सब ठीक नहीं! आम लोगों पर गोलियां चला रही पाक सेना, भारत ने उठाया मुद्दा

PoK में सब ठीक नहीं! आम लोगों पर गोलियां चला रही पाक सेना, भारत ने उठाया मुद्दा

नई दिल्ली, June 10, (Political Insight) : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना की ओर से बर्बरता की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की सेना पर लोगों पर गोलियां चलाने के आरोप लग रहे हैं। ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल पसीज जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PoK में जारी हिंसा में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही पाकिस्तान की सेना विरोध-प्रदर्शनों को दबाने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। वहीं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के साथ हो रहे बर्बरता को लेकर भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने भी यह मुद्दा उठाया है।

पाकिस्तानी सेना लोगों पर चला रही गोलियां

PoK के रावलाकोट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक शख्स पर पाकिस्तानी सेना के जवान लगातार गोली चलाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ऐसी कई वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिन्हें स्थानीय लोग पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का सबूत बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क को पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं, आरोप है कि सुरक्षा बलों ने जनाजे को भी नहीं छोड़ा और वहां भी गोलीबारी की। इन घटनाओं के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और आजादी के नारे लगातार तेज होते जा रहे हैं।

PoK में हो रही हिंसा पर भारत ने उठाए सवाल

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान की ओर से फेक न्यूज और भ्रामक वीडियो फैलाने का एक पैटर्न देखने को मिल रहा है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकार उल्लंघनों से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

भारत ने कहा कि PoK से पुलिस बर्बरता और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की चिंताजनक खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भारत ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। भारत ने भरोसा जताया है कि वैश्विक संस्थाएं और मानवाधिकार संगठन पाकिस्तान को उसके गलत कार्यों और मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराएंगे तथा लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाएंगे।

क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन?

दरअसल, पिछले कुछ समय से PoK की जनता शहबाज शरीफ सरकार और वहां की स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। विरोध की यह आवाज पाकिस्तानी हुक्मरानों को रास नहीं आई। इसी बीच विरोध की सुलगती चिंगारी को शांत करने के लिए शहबाज सरकार ने जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। PoK में विरोध तब और तेज हो गया, जब प्रशासन ने JAAC से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

क्या कांग्रेस में शामिल होंगी ममता? TMC को मिले राजनीतिक ऑफर की चर्चा से बढ़ी हलचल

नई दिल्ली, June 10, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस…

नटराजन मामले में नया मोड़, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, क्या पलटेगा RO का फैसला?

नई दिल्ली, 10 जून (Political Insight): मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग का…