आज CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्दारमैया, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

आज CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्दरमैया, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

कर्नाटक, May 28, (Political Insight) : कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। CM सिद्दारमैया ने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा है। जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिससे उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के CM बनने का रास्ता साफ हो सकता है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को सिद्दारमैया को पद छोड़ने का संकेत दे दिया था। इसी बीच CM ने गुरुवार सुबह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को नाश्ते पर आमंत्रित किया है, जिसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। हालांकि, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन अटकलों को लेकर सतर्क रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने अभी तक विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है और न ही नेतृत्व परिवर्तन पर कोई अंतिम फैसला लिया गया है। उन्होंने मीडिया से भी इस मामले में अटकलें लगाने से बचने की अपील की।

बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्दरमैया को पार्टी में केंद्रीय भूमिका देने और राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव भी रखा है। हालांकि, खबर है कि सिद्दारमैया ने अभी तक इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी से मिले सीधे संदेश के बाद उन्होंने पद छोड़ने पर विचार किया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…