CBSE मामले में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, SIT जांच की मांग

CBSE मामले में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, SIT जांच की मांग

नई दिल्ली, May 27, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने CBSE परीक्षा परिणाम में कथित हेरफेर को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी सोशल मीडिया एक्स पोस्ट कर मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि परिणामों में भारी गड़बड़ी से लाखों छात्र और उनके माता-पिता सदमे में हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर भी चुप हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जिस कंपनी “COEMPT” को यह जिम्मेदारी दी गई, वह पहले “Globarena” नाम से तेलंगाना में वर्ष 2019 में भी विवादों में घिर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी का नाम बदल गया, लेकिन उसकी कार्यशैली नहीं बदली।

कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि जब कंपनी का इतिहास विवादों से जुड़ा था, तब भी उसे CBSE का टेंडर क्यों दिया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर किसके कहने पर यह टेंडर दिया गया और कौन-कौन से नियमों तथा प्रक्रियाओं को दरकिनार किया गया।

राहुल गांधी ने यह भी सवाल किया कि कंपनी के खिलाफ पहले से मौजूद विवादों की जानकारी CBSE को क्यों नहीं थी और उचित बैकग्राउंड जांच क्यों नहीं की गई। उन्होंने COEMPT प्रबंधन और केंद्र सरकार के बीच संबंधों की भी जांच की मांग की। कांग्रेस नेता ने पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच और SIT गठन की मांग करते हुए कहा कि “यह कोई गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है।”

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि CBSE के Gen Z साथियों – आपकी मेहनत, आपका भविष्य, कोई चुरा नहीं पाएगा। हम इस साजिश की तह तक जाएंगे, और इस भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। बता दें कि हाल के दिनों में आए CBSE परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं की खबरें सामने आने के बाद देश में सियासत गरमा गई है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…