PM मोदी की पोस्ट पर खरगे का पलटवार, बोले- सरकार की ‘लूट’ पर भी बोलिए

PM मोदी की पोस्ट पर खरगे का पलटवार, बोले- सरकार की ‘लूट’ पर भी बोलिए

नई दिल्ली, May 27, (Political Insight) : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM नरेंद्र मोदी की बढ़ती गर्मी को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील पर तंज कसा है। खरगे ने PM की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गर्मी तो बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन “भाजपा प्रायोजित महंगाई” की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। खरगे ने PM मोदी से सवाल करते हुए कहा कि अपनी सरकार की “लूट” पर भी कभी कुछ बोलिए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी?” उनका यह बयान PM मोदी की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से भीषण गर्मी के बीच ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीते रहने की सलाह दी थी।

PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था, “बच्चे, बुजुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति लू लगने (हीटस्ट्रोक) जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में आपकी सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है।”

उन्होंने आगे कहा था कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। PM ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…