‘हॉकरों के साथ हूं, आगे भी रहूंगी’…TMC प्रमुख का BJP पर तीखा हमला

‘हॉकरों के साथ हूं, आगे भी रहूंगी’...TMC प्रमुख का BJP पर तीखा हमला

कोलकाता, May 26, (Political Insight) : अंतरराष्ट्रीय हॉकर दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हॉकरों और फुटपाथ विक्रेताओं को बधाई देते हुए उनके समर्थन में बड़ा बयान दिया। TMC प्रमुख ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेहनत और ईमानदारी से जीवनयापन करने वाले हॉकर स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में BJP सरकार आने के बाद उन पर अत्याचार बढ़े हैं।

TMC नेता ममता बनर्जी ने BJP सरकार पर आरोप लगाते हुआ कहा कि सरकार के द्वारा हॉकरों को जबरन हटाया जा रहा है, उनकी दुकानों को तोड़ा जा रहा है और उनके आंसुओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा, “मैं हॉकर भाइयों-बहनों के साथ पहले भी खड़ी थी, आज भी हूं और आगे भी रहूंगी।”

उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स आम लोगों तक कम कीमत में जरूरी सामान पहुंचाते हैं और लाखों गरीब परिवारों के लिए रोजगार का बड़ा साधन हैं। ममता ने जोर देकर कहा कि आदर्श शहर का लक्ष्य हॉकरों को हटाना नहीं, बल्कि उन्हें शहरी व्यवस्था का हिस्सा बनाना होना चाहिए।

TMC प्रमुख ने ‘स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग) एक्ट, 2014’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून हॉकरों को अचानक बेदखली और उत्पीड़न से सुरक्षा देता है। ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसलों का भी हवाला दिया, जिनमें हॉकरों के जीविका के अधिकार को संवैधानिक संरक्षण दिया गया है। ममता ने कहा कि अदालत ने साफ किया है कि बिना सर्वे और वैकल्पिक व्यवस्था के हॉकरों को हटाना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और आजीविका के अधिकार का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

‘धाक जमाने के लिए हो रहे एनकाउंटर’… अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ, May 26, (Political Insight) : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल…

महंगी कारों से गमले चोरी! CM योगी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

लखनऊ, May 26, (Political Insight) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम के एक कार्यक्रम में “गमला चोरी” का जिक्र करते हुए लोगों को…