महंगी कारों से गमले चोरी! CM योगी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

महंगी कारों से गमले चोरी! CM योगी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

लखनऊ, May 26, (Political Insight) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ नगर निगम के एक कार्यक्रम में “गमला चोरी” का जिक्र करते हुए लोगों को हंसा दिया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग महंगी कारों में आकर सड़क किनारे रखे गमले तक उठा ले जाते हैं।

सीएम योगी ने हंसते हुए कहा, “हम गमला लगाते हैं और कोई कार से आता है, गमला उठाकर चला जाता है। अरे, जितना कार का तेल लग रहा है, उतने में तो नया गमला आ जाता है।” उन्होंने कहा कि अब हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उनमें यह सब दिखाई भी देता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने देखा कि ढाई करोड़ की महंगी कार से लोग 45 रुपये के गमले चोरी कर रहे हैं। अगर इतना प्रयास किया तो 45 रुपये में नया गमला खरीदकर घर में लगा लेते, सम्मान भी रहता और शहर भी सुंदर दिखता।”

सीएम योगी ने आगे कहा कि एक समय उनके मन में आया कि ऐसे लोगों की तस्वीर चौराहों पर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लगने वाला पैसा किसी नेता का निजी पैसा नहीं होता, बल्कि जनता का पैसा होता है और जनता के हित में ही खर्च किया जाता है।

लखनऊ नगर निगम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 413 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है, जो बड़ी उपलब्धि है। हालांकि उन्होंने कहा कि लक्ष्य शहर को देश में नंबर-1 बनाना है।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को सुधारने में समय लगा, लेकिन अब विकास और स्वच्छता के नए मॉडल स्थापित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

‘हॉकरों के साथ हूं, आगे भी रहूंगी’…TMC प्रमुख का BJP पर तीखा हमला

कोलकाता, May 26, (Political Insight) : अंतरराष्ट्रीय हॉकर दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हॉकरों और फुटपाथ विक्रेताओं को बधाई देते हुए उनके समर्थन…

‘धाक जमाने के लिए हो रहे एनकाउंटर’… अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ, May 26, (Political Insight) : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल…