CM योगी का बड़ा बयान: “नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, सड़क पर नहीं”

CM योगी का बड़ा बयान: “नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, सड़क पर नहीं”

लखनऊ, May 18, (Political Insight) :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर अपना सख्त रुख दोहराया है। यह बयान बकरीद से पहले लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आया। सीएम योगी ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन या अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं साहब आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं कतई नहीं होती है। आप जाकर देख लो नहीं होती है। सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति आकर के चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा। क्या अधिकार है उसको सड़क रोकने का? आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करें।”

सीएम योगी ने आगे कहा, “उन लोगों ने मुझसे कहा साहब कैसे होगा? हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा शिफ्ट में कर लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो भाई संख्या नियंत्रित कर लो और नहीं है सामर्थ्य क्यों बेकार आगे संख्या बढ़ाई जा रही है और यह चाहिए आपको कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो याद करना हम उन नियम और कानून को मानना शुरू करें।”

उन्होंने कहा, “कानून का राज होगा। कानून के राज को सबको समान रूप से लागू करेंगे। नमाज पढ़नी आवश्यक है। आप शिफ्ट में पढ़िए। हम उसको रोकेंगे नहीं, लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए एक आम नागरिक, बीमार व्यक्ति, कामगार, व्यापारी और सामान्य नागरिक के लिए है। हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सार्वभौम है, सबके लिए समान रूप से लागू होता है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमने कहा भाई नहीं चलने देंगे। अराजकता नहीं सड़कों पर फैलने देंगे। प्यार से मानेंगे ठीक बात है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम है संवाद बनाना। आप संवाद से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो संघर्ष से भी देख लो।”

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

“स्लो पॉइज़निंग” से जनता परेशान, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली, May 26, (Political Insight) : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के बाद अब CNG गैस के दामों में भी चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल-डीजल…

कूवत्तूर से सचिवालय तक… तमिलनाडु में TVK और AIADMK के बीच सियासी घमासान

चेन्नई, May 26, (Political Insight) : तमिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में विपक्षी दल AIADMK के कुछ विधायकों ने बगावत करते हुए सत्तारूढ़…