देश भर में आज से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत

देश भर में आज से 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत

नई दिल्ली: देशभर में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान देशवासियों से अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद पीएम मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर करेंगे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

केंद्र सरकार ने इस दौरान राज्यों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जोड़ने से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में देश इस साल एक नया रिकार्ड बनाएगा।

इस अभियान के दौरान 13 अगस्त को देश के सांसद भी एक तिरंगा रैली निकालेंगे। यह रैली भारत मंडपम से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक निकाली जाएगी। शेखावत ने बताया कि सभी सांसदों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह रैली बाइक रैली होगी।

Related Posts

ममता बनर्जी के समर्थन में केजरीवाल, कहा – लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। केजरीवाल ने…

PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…