केरल, May 18, (Political Insight) : केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दो सप्ताह बाद आज यूडीएफ की नई सरकार का गठन होने जा रहा है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
नई सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 21 मंत्री होंगे। सतीशन ने रविवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को मंत्रिमंडल की सूची सौंपी। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। कांग्रेस हाईकमान ने 14 मई को सतीशन को विधायक दल का नेता चुना था।
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी में कई दिनों तक मंथन चलता रहा। इस दौड़ में K. C. Venugopal और रमेश चेन्निथला के नाम भी चर्चा में थे।
मंत्रिमंडल गठन को लेकर तीन दिनों तक कांग्रेस और सहयोगी दलों के बीच लगातार बैठकें हुईं, जिसके बाद रविवार शाम अंतिम सूची तय की गई। सतीशन ने कहा कि मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।
नई सरकार में कांग्रेस के अलावा सहयोगी दल इंडिया यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच विधायकों को भी मंत्री बनाया जाएगा। इनमें पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर शामिल हैं। वहीं थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगी।
Congress President Shri @kharge and LoP Shri @RahulGandhi will attend the swearing-in ceremony at Central Stadium today.
📍 Thiruvananthapuram, Keralam
Stay tuned to our social media handles for live updates.
— Congress (@INCIndia) May 18, 2026