TVK प्रमुख विजय का सत्ता तक सफर पूरा, आज लेंगे CM पद की शपथ

तमिलनाडु, May 10, (Political Insights) : तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेट्री काझागम (TVK) प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य में करीब छह दशकों से चली आ रही DMK और AIADMK के बीच सत्ता बदलने की परंपरा पर विराम लग जाएगा।

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को विजय को मुख्यमंत्री-नामित नियुक्त किया, जब उन्होंने 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया। विजय आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ TVK के कई वरिष्ठ नेताओं के शपथ लेने की खबरें सामने आ रही है।

तमिलगा वेट्री काझागम (TVK) कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार बनाएगी। इसके साथ ही राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश भी दिया है। पिछले कई दिनों से तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार शाम खत्म हुई, जब विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) और IUML ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। इसके बाद TVK का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया।

समर्थन मिलने के बाद विजय ने चेन्नई स्थित लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की और कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK तथा IUML के समर्थन पत्र सौंपे। अभिनेता से राजनेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

PM मोदी के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठे सवाल

नई दिल्ली, 11 मई (Political Insight): PM नरेंद्र मोदी के हैदराबाद के परेड ग्राउंड में दिए गए ईंधन बचत, विदेश यात्राओं से परहेज, वर्क फ्रॉम होम और सोने की खरीदारी…

नितेश राणे के बयान पर सियासी बवाल, AIMIM को बताया ‘आतंकी संगठन’

महाराष्ट्र, 11 मई (Political Insight): महाराष्ट्र की राजनीति में मंत्री नितेश राणे के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राणे ने AIMIM और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…