TVK को VCK-IUML का समर्थन, विजय रविवार को लेंगे CM की शपथ

TVK को VCK-IUML का समर्थन, विजय रविवार को लेंगे CM की शपथ

तमिलनाडु, May 9, (Political Insights) : तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से चल रही चुनावी उथल-पुथल को अब अंततः विराम लग गया है। तमिलगा वेट्री काझागम (TVK) के प्रमुख विजय रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक सस्पेंस शनिवार शाम समाप्त हो गया, जब विजय ने चेन्नई स्थित राज भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

TVK प्रमुख ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 120 नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। यह चार दिनों में चौथी बार था, जब विजय राज्यपाल से मिलने पहुंचे। शनिवार को उन्हें विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) और IUML का बिना शर्त समर्थन मिलने के बाद बहुमत का आंकड़ा हासिल हो गया।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान विजय के साथ कांग्रेस, VCK, CPI(M), CPI और IUML के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। TVK विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से कुछ सीटें दूर रह गई थी। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद अब विजय के नेतृत्व में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है।

तमिलनाडु में पहली बार किसी अभिनेता से राजनेता बने चेहरे के मुख्यमंत्री बनने को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

PM मोदी के बयान पर विपक्ष का पलटवार, सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठे सवाल

नई दिल्ली, 11 मई (Political Insight): PM नरेंद्र मोदी के हैदराबाद के परेड ग्राउंड में दिए गए ईंधन बचत, विदेश यात्राओं से परहेज, वर्क फ्रॉम होम और सोने की खरीदारी…

नितेश राणे के बयान पर सियासी बवाल, AIMIM को बताया ‘आतंकी संगठन’

महाराष्ट्र, 11 मई (Political Insight): महाराष्ट्र की राजनीति में मंत्री नितेश राणे के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राणे ने AIMIM और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…