तमिलनाडु, 8 मई, (Political Insight) : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार राजनीतिक उथल-पुथल का दौर जारी है। 4 मई को मतगणना के बाद तमिलनाडु की राजनीति में उभरकर आई अभिनेता विजय की पार्टी TVK को जनता का भरपूर समर्थन मिला और 108 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं, राज्य में गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहले विजय की पार्टी TVK ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से सहयोग मांगा, लेकिन इसके बावजूद TVK को बहुमत नहीं मिल सका। वहीं, अब राज्य की सबसे पुरानी पार्टियों DMK और AIADMK के बीच सरकार बनाने को लेकर गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं।
गठबंधन की इस दौड़ में DMK ने विजय के साथ सरकार बनाने की बातों से साफ इनकार कर दिया है, वहीं खबरों के अनुसार, तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर DMK और AIADMK के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा की जा रही है।
हालांकि, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस की ओर से टीवीके को समर्थन दिया गया, लेकिन इसके बावजूद भी 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विजय को 118 सीटों के बहुमत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं वर्तमान में गठबंधन के पास वियज की दूसरी जीती हुई सीट को छोड़ दे तो मात्र 112 सीटों का ही आंकड़ा है।
इसके अलावा अगर DMK और AIADMK के बीच किसी प्रकार का समझौता होता है, तो भी दोनों पार्टियों की ताकत 118 के आंकड़े को नहीं छू पाएगी। वहीं बहुमत प्राप्त करने के लिए इन्हें अपने सहयोगियों का समर्थन लेना होगा। तमिलनाडु की राजनीति में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। वहीं इस राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टियां अपना रास्ता तलाश रही हैं।