BJP का 47वां स्थापना दिवस: ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश के साथ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

BJP का 47वां स्थापना दिवस: ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश के साथ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

नई दिल्ली,6 अप्रैल (Political Insight)- भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देशभर में पार्टी कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के जरिए इस दिन को मना रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा और योगदान को याद किया।

PM Modi ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि BJP हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलती रही है और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिनके प्रयासों और बलिदान ने पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाया।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BJP सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने पार्टी के वैचारिक आधार को रेखांकित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया। शाह ने कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए लगातार काम कर रही है।

वहीं सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और ‘अंत्योदय’ की सोच के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इतिहास और विस्तारः-

वहीं जब हम BJP की स्थापना और विस्तार की बात करते हैं तो हम पाते है कि BJP की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में लंबा सफर तय किया है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद BJP देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। वर्तमान में पार्टी कई राज्यों में भी सरकार चला रही है और संगठनात्मक रूप से देश के हर हिस्से में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा ने देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और गरीबों के बीच सेवा कार्य शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया है।

राजनीतिक संदेश और आगामी चुनौतियाः-

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्थापना दिवस सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पार्टी के लिए अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी चुनावी रणनीतियों को मजबूत करने का अवसर भी होता है। आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा इस मौके का इस्तेमाल संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए कर रही है।

47 साल के सफर में BJP की स्थापना ने भारतीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। स्थापना दिवस के मौके पर जहां पार्टी अपने अतीत को याद कर रही है, वहीं भविष्य की चुनौतियों के लिए भी रणनीति तैयार करने का संकेत दे रही है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…