पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर किया सैन्य हमला

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर किया सैन्य हमला

काबुल:- अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तालिबान प्रशासन ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतों में सैन्य हमले किए हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों की मौत हुई है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका प्रांतों के कुछ इलाकों में बमबारी की गई। उनके अनुसार, कई जगहों पर रिहायशी घरों को निशाना बनाया गया, जिससे आम लोगों को भारी नुकसान हुआ।

मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कुछ हमलों में बच्चों और महिलाओं की मौत की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सैन्य विमानों ने कंधार अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अडडे के पास स्थित निजी विमानन कंपनी काम एयर के ईंधन भंडार को भी निशाना बनाया, जिसके बाद वहां आग लग गई।

तालिबान प्रशासन ने इन हमलों को अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा सकती है।

इन घटनाओं के बाद अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है और समय-समय पर ऐसी झड़पों और आरोप-प्रत्यारोप की घटनाएं सामने आती रही हैं।

फिलहाल इन आरोपों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए हालात संवेदनशील बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर नजर रखी जा रही है। (स्त्रोतः-PB)

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…