IEA के संभावित कदम से कच्चे तेल की कीमत में हुई भारी गिरावट

IEA के संभावित कदम से कच्चे तेल की कीमत में हुई भारी गिरावट

नई दिल्ली:- अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई और यह 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। इसकी मुख्य वजह IEA (International Energy Agency) द्वारा आपूर्ति बढ़ाने के लिए अपने इमरजेंसी रिजर्व से तेल जारी करने की संभावित योजना को माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था। कीमतों को काबू में रखने के लिए IEA आपातकालीन भंडार से तेल जारी करने पर विचार कर रही है, जिससे वैश्विक बाजार में सप्लाई बढ़ सकती है।

इन खबरों के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 0.99 प्रतिशत गिरकर 86.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। बताया जा रहा है कि G-7 देशों ने IEA से संभावित आपूर्ति संकट से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

इससे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव के कारण तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था। यह दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक है, जहां से करीब 20 प्रतिशत वैश्विक कच्चा तेल गुजरता है। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड हाल में 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान से भी बाजार को कुछ राहत मिली, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जल्द कम हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तेल की कीमतों में यह गिरावट भारत जैसे आयातक देशों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है, क्योंकि इससे आयात बिल और महंगाई पर दबाव कम हो सकता है।

हालांकि, मध्य पूर्व की स्थिति और वैश्विक आपूर्ति आने वाले दिनों में तेल बाजार की दिशा तय करेगी। (स्त्रोतः-PB)

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…

TMC में बगावत के बीच ममता को झटका, सांसद ने नहीं मानी दीदी की बात

कोलकाता, June 5, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की सियासत हर दिन नया मोड़ ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर राज्य की राजनीति में…