ईरानी समाचार एजेंसी इरना का, स्कूल हमले का दावा 57 छात्राओं की मौत

ईरानी समाचार एजेंसी इरना का, स्कूल हमले का दावा 57 छात्राओं की मौत

ईरान/नई दिल्लीः- पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग देशों से हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं, जिनमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब शहर में स्थित एक प्राथमिक बालिका विद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 57 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि प्राथमिक विद्यालय पर किया गया हमला “अस्वीकार्य” है और इसका जवाब दिया जाएगा।

इस बीच, दक्षिणी सीरिया के सुवेदा शहर में एक इमारत पर ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल के हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सीरिया की समाचार एजेंसी साना के अनुसार दारा प्रांत के कुनेत्रा शहर और यार्मुक बेसिन क्षेत्र में भी अन्य मिसाइलों का मलबा गिरा है, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान की खबर है।

उधर, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में कुछ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में एक एशियाई नागरिक की मौत हुई है।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें स्थिति पर टिकी हुई हैं और आगे की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…

21-23 अप्रैल तक जर्मनी दौरे पर राजनाथ सिंह, साइबर-AI और ड्रोन सहयोग पर फोकस

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक…