लोकसभा से 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड,सदन में हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

लोकसभा से 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड,सदन में हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

नई दिल्लीः– लोकसभा ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने और चेयर की ओर कागज फेंकने के आरोप में 8 विपक्षी सांसदों को बजट सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया। सस्पेंड किए गए सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, सी. किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत यादवराव पाडोले, एस. वेंकटेश और डीन कुरियाकोस शामिल हैं।

चेयर पर बैठे दिलीप सैकिया ने कहा कि विपक्ष को संसद में अपने मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है और सदन में चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह सभी का है। हालांकि उन्होंने कहा कि विरोध के नाम पर सदन की कार्यवाही को पूरी तरह बाधित करना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। विपक्षी सांसदों की जोरदार नारेबाजी के बीच निलंबन का प्रस्ताव पारित कर दिया गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

आपको बता दे कि इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाया। चेयर ने उन्हें केवल विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्रस्तुत करने की बात कहते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन में तीखी बहस शुरू हो गई। विपक्षी सांसदों ने भारत-चीन मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े एक पत्रिका लेख का हवाला देते हुए लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें बोलने के लिए किसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है और उन्होंने ‘इजाजत’ शब्द पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की दिशा और भविष्य के रास्ते को तय करने से जुड़ा था। राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में चीन और अमेरिका के बीच टकराव प्रमुख मुद्दा है, जो भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारत-चीन संबंधों और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया को लेकर बयान देने की इच्छा जताई और सवाल किया कि उन्हें ऐसा करने से क्यों रोका जा रहा है।

सदन में लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच TDP सांसद जी.एम. हरीश बालायोगी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़े हुए, लेकिन विरोध जारी रहने के कारण कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे तक और बाद में पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई

ये भी पढ़ें-

Related Posts

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…

TMC में बगावत के बीच ममता को झटका, सांसद ने नहीं मानी दीदी की बात

कोलकाता, June 5, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की सियासत हर दिन नया मोड़ ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर राज्य की राजनीति में…