गृह मंत्री ने डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा के दूसरे परिसर की रखी आधारशिला

गृह मंत्री ने डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा के दूसरे परिसर की रखी आधारशिला

असम/डिब्रूगढ़ः- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा के प्रस्तावित दूसरे परिसर की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ऊपरी असम में शासन व्यवस्था को मजबूत करना और आम लोगों के लिए प्रशासनिक पहुंच को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने बताया कि डिब्रूगढ़ में लगभग 825 करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रमुख परियोजनाओं का भूमि पूजन और उद्घाटन किया गया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि 2025 में असम को समावेशी बनाने की घोषणा के तहत डिब्रूगढ़ को राज्य की दूसरी राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया था।

अमित शाह ने कहा कि नया विधानसभा परिसर और विधायक छात्रावास के निर्माण से इस क्षेत्र में शासन की सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह परियोजना ऊपरी असम के लोगों को सुशासन के लाभों के और करीब लाने के साथ-साथ प्रशासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करेगी।

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय कई घोषणाएं केवल कागज़ों तक सीमित रह जाती थीं, जबकि वर्तमान सरकार में घोषणाओं को ज़मीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई सौ एकड़ भूमि पर असम विधानसभा के दूसरे परिसर का शिलान्यास इसका उदाहरण है और इससे डिब्रूगढ़ को पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी।

अमित शाह ने डिब्रूगढ़ के ऐतिहासिक और आर्थिक योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जहां से असम की चाय की खुशबू दुनिया भर में फैलती है और यहां के मेहनती चाय बागान मज़दूरों ने भारत की अर्थव्यवस्था और निर्यात को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

अधिकारियों के अनुसार, नए विधानसभा परिसर और विधायक छात्रावास की अनुमानित लागत 284 से 300 करोड़ रुपये के बीच होगी। इमारतों को पारंपरिक असमिया वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के साथ डिजाइन किया जा रहा है, ताकि सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यक्षमता भी सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना प्रशासनिक गतिविधियों के विकेंद्रीकरण और ऊपरी असम में संस्थागत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…