अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र, दुष्प्रचार से बचने की अपील

अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र, दुष्प्रचार से बचने की अपील

नई दिल्लीः- केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरावली पर्वतमाला से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर कुछ राजनीतिक दलों, विशेष रूप से कांग्रेस, पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष न्यायालय के फैसले की गलत व्याख्या कर उसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

आपको बता दे, आकाशवाणी को दिए एक साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने से संबंधित है और इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है।

भूपेंद्र यादव ने अरावली पर्वतमाला के रणनीतिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों का प्रमुख स्रोत है, जो देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अरावली क्षेत्र के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री ने अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत अरावली क्षेत्र की बंजर भूमि पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में सहायक होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ यह बातचीत आज शाम 7:10 बजे आकाशवाणी एफएम गोल्ड चैनल 100.1 के कार्यक्रम “सुर्खियों में” के अंतर्गत प्रसारित की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण ‘न्यूज ऑन एआईआर’ मोबाइल ऐप और ‘न्यूज ऑन एआईआर ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार का स्पष्टीकरण, बढ़ोतरी की खबरें भ्रामक

नई दिल्ली, Apr 23, (Political Insight): पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चल रही खबरों पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय…

‘आतंकी’ वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग ने खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली, Apr 23, (Political Insight): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने…