PM मोदी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन समाज के वंचित वर्गों के कल्याण, कृषि की प्रगति और किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र राष्ट्र निर्माण में चौधरी चरण सिंह के योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने किसानों के सशक्तिकरण और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयासों को याद किया।

1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में जन्मे चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में किसानों की सशक्त आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। वे देश के पांचवें प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन ग्रामीण भारत, कृषि सुधार और किसान कल्याण को समर्पित किया।

चौधरी चरण सिंह का मानना था कि किसान मजबूत होगा तभी देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बनेगी। इसी सोच के तहत उन्होंने जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार कानूनों को लागू कराने में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अंधाधुंध शहरीकरण के बजाय कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर जोर दिया। किसानों के हितों में दिए गए उनके योगदान के सम्मान में 23 दिसंबर को देशभर में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

BJP छोड़ अन्नामलाई ने शुरू किया नया राजनीतिक आंदोलन, बोले- सही समय पर बनाएंगे नई पार्टी

तमिलनाडु, June 5, (Political Insight) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा देने के बाद तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को एक नए राजनीतिक आंदोलन…

पश्चिम एशिया संकट के बीच RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 5.25% पर कायम

नई दिल्ली, June 5, (Political Insight) : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद रेपो दर को 5.25…