‘नोबेल शांति’ विजेता मारिया कोरिना मचाडो एक लम्बें समय बाद सार्वजनिक रूप से दिखीं

‘नोबेल शांति’ विजेता मारिया कोरिना मचाडो एक लम्बें समय बाद सार्वजनिक रूप से दिखीं

नॉर्वेः- वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो 11 महीनों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। आज सुबह उन्होंने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के एक होटल में समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

मचाडो को इस साल की शुरुआत में वेनेजुएला की राजधानी काराकास में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। तब से वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखी थीं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।

नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में कई प्रमुख लैटिन अमेरिकी नेता जैसे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो और पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने हिस्सा लिया और मचाडो के प्रति एकजुटता दिखाई।

मचाडो को वेनेजुएला में तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण बदलाव के लिए उनके संघर्ष के सम्मान में यह पुरस्कार दिया गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार:-

नोबेल शांति पुरस्कार दुनिया के सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में गिना जाता है। इसे स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के आधार पर वर्ष 1901 से प्रदान किया जा रहा है।

यह सम्मान उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने देशों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने, लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने या शांति से जुड़े प्रयासों और सम्मेलनों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई हो। चयन की प्रक्रिया नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा की जाती है।

अन्य नोबेल पुरस्कारों से इसकी खास बात यह है कि जहां बाकी पुरस्कार स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं, वहीं शांति का नोबेल नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में प्रदान किया जाता है। हर वर्ष 10 दिसंबर को, अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि के अवसर पर, इस पुरस्कार का औपचारिक समारोह आयोजित किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

ममता बनर्जी के समर्थन में केजरीवाल, कहा – लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। केजरीवाल ने…

PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…