लोकसभा में ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर होगी विशेष चर्चा, प्रधानमंत्री करेंगे चर्चा की शुरुआत

लोकसभा में 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर होगी विशेष चर्चा, प्रधानमंत्री करेंगे चर्चा की शुरुआत

नई दिल्लीः- लोकसभा में आज ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष चर्चा आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, जो इस गीत के राष्ट्रीय महत्व और उससे जुड़े भावनात्मक एवं ऐतिहासिक पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने बताया कि यह पूर्णकालिक चर्चा आज दोपहर 12 बजे से आरंभ होगी और इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य इस गीत की गौरवशाली भूमिका तथा इसके राष्ट्रव्यापी प्रभाव पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 8 दिसंबर को “वंदे मातरम” के महत्व पर केंद्रित चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसके अगले दिन, यानी 9 दिसंबर को संसद में चुनाव सुधारों के विषय पर बहस होगी। इस चर्चा और बहस के जरिए सदस्यों को अवसर मिलेगा कि वे देश के सांस्कृतिक इतिहास और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर अपने विचार प्रस्तुत करें, जिससे राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक लोकतंत्र दोनों को सुदृढ़ किया जा सके।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

ममता बनर्जी के समर्थन में केजरीवाल, कहा – लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। केजरीवाल ने…

PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…