दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी भारत-रूस के बीच 23वीं शिखर वार्ता

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी भारत-रूस के बीच 23वीं शिखर वार्ता

नई दिल्लीः- भारत-रूस रिश्तों के लिए आज शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पालम हवाई अड्डे पर आगवानी की और दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर प्रधानमंत्री आवास (7LKM) पहुंचे। आज शुक्रवार को भारत और रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों में अहम समझौते होने की संभावना है।

द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन है काफी महत्वपूर्णः

रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। सुबह 11.50 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच 23वीं शिखर वार्ता होगी। जिसमें रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, कारोबार सहित आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम समझौते हो सकते हैं। शिखर वार्ता रक्षा संबंधों को मजबूती देने, आपसी व्यापार को बाहरी दबावों से मुक्त रखने और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार केंद्रित है।

बैठक पर पश्चिमी देशों की टिकी होगी निगाहें

इस बैठक पर अमेरिका, पाकिस्तान, चीन और अन्य पश्चिमी देशों की भी करीबी नजर होगी। भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की गर्मजोशी भरे रिश्तों की चर्चा इन देशों की मीडिया में भी हो रही है। रूस-भारत शिखर वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर रूस और यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी मध्यस्थता से बनी परिस्थितियां भी हैं। इसलिए, दोनों देशों के बीच आज होने वाले समझौतों पर दुनिया भर की निगाहें होना स्वाभाविक भी है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…