छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। इस भिड़ंत में पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैं।

कई घायलों को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है. सीएम ने घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है. साथ ही सरकार की ओर से हादसे के पीडितों के लिए मुआवजा घोषित किया गया है.। रेल हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशास ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल स्टाफ को मौके पर भेज दिया है। रेल हादसे के चलते पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ रूट डाइवर्ट किया गया है। फिलहाल, रेस्क्यू जारी है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मेमू ट्रेन के डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए। हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…