सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट दिख रही है। सोना नौ हफ्ते की तेजी के बाद साप्ताहिक गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। अमेरिका में जो महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। उससे पहले बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में 1,000 रुपये से ज्यादा गिरावट आई।
पिछले सत्र में यह 1,24,104 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,23,587 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,22,800 रुपये तक लो और 1,23,776 रुपये तक हाई गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,23,354 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 553 रुपए की कमी को दर्शाता है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,12,992 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,13,499 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 92,516 रुपए हो गया है, जो कि पहले 92,930 रुपए प्रति 10 ग्राम था। की कीमत में भी गिरावट आई है।
एमसीएक्स पर 5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी में 2,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई। पिछले सत्र में यह 1,48,512 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था और आज 1,46,501 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,45,780 रुपये तक लो और 1,47,473 रुपये तक हाई गया। सुबह 11.24 बजे यह 1,907 रुपये यानी 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,46,605 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।