संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान के झूठ और जुल्मों का किया पर्दाफाश

संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान के झूठ और जुल्मों का किया पर्दाफाश

भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में आईना दिखा दिया. भारत ने पाकिस्तानी सेना के काले कारनामों का पर्दाफाश कर दिया.। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा, “हर साल हमें अपने देश के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की ओर से भ्रामक निंदा सुनने को मिलती है, ख़ासकर जम्मू-कश्मीर के मामले में.”
उन्होंने कहा, “महिला, शांति और सुरक्षा के मामले में हमारा रिकॉर्ड बेदाग़ है. जो देश अपने ही लोगों पर बम गिराता है और जनसंहार करता है, वह दुनिया को गुमराह करने और बढ़ा-चढ़ाकर बताने की सिर्फ़ कोशिश ही कर सकता है.”

पाकिस्तान वो देश है, जो खुद के लोगों पर बमबारी करके बड़े स्तर पर नरसंहार करता है। लेकिन अपने इस कृत्य को झुपाने के लिए दुनिया के सामने कश्मीर का राग अलापता रहता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान ने एक बार फिर ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे जमकर लताड़ लगा दी और उसके दुष्प्रचार को दुनिया के सामने लाकर रख दिया। पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता है, लेकिन यह नहीं बताता कि उसने भारत के इलाके पर कब्जा जमा रखा है। “यह वही देश है जिसने साल 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया था और अपनी ही सेना की ओर से चार लाख महिलाओं के बलात्कार और हत्या के सिलसिलेवार अभियान को मंज़ूरी दी थी. दुनिया पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को समझती है.”

ये भी पढ़ें-

Related Posts

Ramsar Wetlands India: यूपी के बलिया में सुरहा ताल बना देश का 100वां रामसर स्थल

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रामसर स्थलों की संख्या 100 तक पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश की पर्यावरण संरक्षण…

BHAVYA योजना से भारत में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, 100 नए पार्क विकसित होंगे

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने देशभर में विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए शुरू की…