सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: वकील ने CJI पर फेंकने की कोशिश की जूता

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: वकील ने CJI पर फेंकने की कोशिश की जूता

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई. मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की बेंच में एक वकील अचानक उग्र हो गया और उसने अदालत में हंगामा करना शुरू कर दिया. वकील ने गुस्से में आकर जूता निकालकर सीजेआई पर फेंकने की कोशिश की, जिससे कोर्ट रूम में हलचल मच गई.।

यहां एक राकेश किशोर नाम के एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की. हालांकि कोर्टरूम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वक्त रहते पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि 72 वर्षीय किशोर को अपनी इस हरकत पर किसी तरह का पछतावा नहीं है. उनका कहना है कि वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं.। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। किशोर ने कहा, ‘यह बेहतर होता अगर मैं जेल में होता। मेरा परिवार मेरे इस काम से बहुत नाखुश है। घटना सोमवार को करीब 11 बजकर 35 मिनट पर कोर्ट नंबर 1 में हुई।

किशोर का घर दिल्ली के मयूर विहार इलाके में है. वह अपने इस कदम के पीछे कई अटपटे भी करते हैं. उनका कहना है कि उन्हें ‘दिव्य शक्ति’ ने यह कदम उठाने को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति बहाल करने की याचिका पर हाल ही में दिए गए सीजेआई के निर्णय से वह नाराज़ थे. अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि यह मामला पुरातत्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…