कोलकाता में 247.5 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मेट्रो-फ्लाइट्स ठप, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित

कोलकाता में 247.5 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मेट्रो-फ्लाइट्स ठप, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित

पश्चिम बंगाल में कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन लगभग ठप हो गया है। कोलकाता में सोमवार रात से ही भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और दैनिक गतिविधियां ठप हो गयीं. पटरियों पर जलभराव के कारण शहर और उपनगरों में ट्रेन और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं.।

कोलकाता में पिछले 24 घंटों में लगभग 247.5 मिमी बारिश हुई। कई जगह के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें गाड़ियां आधी से ज्यादा डूबी हुई दिखीं। कई घरों और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में भी पानी घुस गया है। शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गई है।

हावड़ा में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक और दुकानें जलमग्न हो गईं। बारिश से दुर्गा पूजा की तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। कई जगह पंडाल डूब गए तो कई खराब हो गए हैं। कोलकाता में कई स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। क्रू मेंबर और पायलटो के देर से पहुंचने से विमान सेवा भी प्रभावित हुई है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के मुताबिक पिछले चार दशक में सितंबर महीने में अब तक की सबसे ज्यादा 300 मिलीमीटर बारिश हुई है।कोलकाता एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स घंटों की देरी से चल रहे हैं। एयरपोर्ट के टरमैक (पार्किंग एरिया) पर पानी भर गया है। एअर इंडिया और इंडिगो ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी है।

सड़कों पर पानी भरने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि बुधवार तक दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…