23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, लेकिन 81 पेंडिंग केस बने चुनौती

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, लेकिन 81 पेंडिंग केस बने चुनौती

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। वह अपने बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में जेल में बंद थे। उनकी रिहाई से पहले उनके बेटे अदीब आजम और कई पदाधिकारी जेल पहुंचे। मुरादाबाद की सांसद रुचिवीरा उनसे मिलने पहुंची लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लेकिन उनकी यह रिहाई कितने दिनों तक रहेगी. आजम खान पर अभी भी 81 पेडिंग केस हैं, जिसके चलते उनके बहुत ज्यादा दिनों तक अच्छे दिन नहीं रहने वाले?

फरवरी 2020 में पहली बार आजम खान की गिरफ्तारी हुई थी और वहां से उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था. आजम 27 महीने जेल में रहने के बाद मई 2022 में जमानत पर बाहर आए थे. आजम खान 2022 में जेल से बाहर आने के बाद करीब सवा साल ही सलाखों से बाहर रह सके. आजम खान को अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को दोबारा से जेल जाना पड़ा. अब 23 महीने बाद फिर से जमानत पर जेल से बाहर निकल आए हैं। आज़म खान के वकील सतनाम सिंह मट्टू के मुताबिक आजम खान की रिहाई में सबसे बड़ा पेच कुछ पुराने मामलों से जुड़े जुर्माने की वजह से आया. उन्होंने बताया कि दो छोटे-छोटे मामलों में रामपुर के जुर्माने ऑनलाइन जमा कर दिए गए हैं. एक मामला मुरादाबाद (सजलट थाना) का था. इसमें तीन हजार रुपये जुर्माना हार्ड कॉपी के रूप में जमा कराया गया और उसकी रसीद जेल प्रशासन को दे दी गई.

जेल प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही रसीद का वेरिफिकेशन हो जाएगा, आजम खान को छोड़ दिया जाएगा. वकील मट्टू ने भरोसा जताया है कि आजकल ऑनलाइन सिस्टम के कारण वेरिफिकेशन तेजी से हो सकता है और रिहाई में बहुत ज्यादा और देर नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…