2014 से 2024 तक पीएम मोदी के जन्मदिन की खास झलकियां: कभी सेवा, कभी समर्पण, तो कभी योजनाओं की सौगात

2014 से 2024 तक पीएम मोदी के जन्मदिन की खास झलकियां: कभी सेवा, कभी समर्पण, तो कभी योजनाओं की सौगात

2014 से 2024 तक उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जन्मदिन मनाया कभी योजनाओं का शुभारंभ किया तो कभी बच्चों से मिले।

साल 2014 से लेकर 2025 तक पीएम मोदी ने अलग-अलग जगहों पर अपना जन्मदिन मनाया है। उन्होंने कभी अपने जन्मदिन पर किसी योजना का शुभारंभ किया तो कभी बच्चों से मिलने चल दिए।

साल 2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। इस साल वह अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसी साल पीएम मोदी के बर्थडे को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया गया था।

2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बर्थडे के मौके पर 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘विकास दौड़’ में हिस्सा लिया था।
साल 2016 में भी पीएम मोदी दाहोद गए थे और वहां आदिवासी जनकल्याण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

साल 2017 में पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर सरदार सरोवर बांध का उद्धाटन किया था।

साल 2018 में पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपना जन्मदिन मनाया था। इस दिन पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की थी। इसी दिन पीएम ने 600 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी गई थी।

2019 में चुनावी वर्ष के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना जन्मदिन गुजरात के केवड़िया में मनाया। इस साल उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध का दौरा किया था।

2020 में पीएम मोदी 70 साल के हो चुके थे। इस साल उन्होंने अपना 70वां जन्मदिन एकांत में बिताया था। क्योंकि इस साल कोविड महामारी की वजह से लोगों को सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी।

साल 2021 में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी ने 20 दिवसीय ‘सेवा और समर्पण अभियान’ शुरू किया था।

साल 2022 में पीएम मोदी नामीबिया से आए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इस मौके पर पीएम मोदी ने कैमरे से खुद चीतों के कुछ फोटो भी क्लिक किए थे।

साल 2023 में अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली के द्वारका में ‘यशोभूमि’ के नाम से मशहूर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC) के पहले फेज का उद्घाटन किया।

साल 2024 में पीएम मोदी ने अपना 74वां जन्मदिन मनाया और यह बीजेपी के लिए दोहरी खुशी लेकर आया, क्योंकि इसी दिन बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल को 100 दिन भी पूरे हुए थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के साथ बातचीत करके अपना जन्मदिन मनाया।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…