पीएम मेलोनी की शुभकामनाओं के साथ-साथ तमाम वर्ल्ड लीडर्स ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे पहले विश करते दिखे.। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर बधाई दी. क्रेमलिन वेबसाइट पर छपे संदेश में पुतिन ने मोदी के “निजी योगदान” की तारीफ करते हुए भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बताया.।
अब महज बधाई देना ही पुतिन का मकसद नहीं था. उन्होंने मोदी की सीधी तारीफ भी की. लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और रूस की दोस्ती को मजबूत बनाने में “एनॉर्मस पर्सनल कॉन्ट्रिब्यूशन” दिया है. पुतिन ने साफ कहा कि मोदी के नेतृत्व में स्पेशल प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और गहरी हुई है. दोनों देशों के बीच म्युचुअली बेनिफिशियल कोऑपरेशन यानी आपसी फायदे वाली साझेदारी कई क्षेत्रों में आगे बढ़ी है चाहे वो व्यापार हो, टेक्नोलॉजी हो या फिर डिफेंस।
इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बुधवार, 17 सितंबर को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की प्रगति के लेकर उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. । X पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी फोटो डालते हुए इतालवी भाषा में लिखा, “भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी ताकत, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मैं दोस्ती और सम्मान के साथ भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं.”।
यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. सुनक ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बहुत खुशी हो रही है. इस अनिश्चित समय में, हम सभी को अच्छे दोस्तों की जरूरत है और मोदी जी हमेशा मेरे और ब्रिटेन के अच्छे दोस्त रहे हैं.”।
भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने संदेश में कहा, “हमारे राष्ट्रीय सैनिक और महिलाएं, और भूटान के सभी लोग आपकी 75वीं जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. इस खुशी के अवसर पर, हम आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं.” । न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दृष्टिकोण की सराहना की. X पर एक पोस्ट में, लक्सन ने लिखा, “पीएम मोदी जन्मदिन मुबारक हो.”